विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल में निकाली गयी रैली

लोगों को परिवार नियोजन के बारें में जानकारी दी गयी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विश्व जनसंख्या दिवस के पूर्व संध्या पर बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी व एसीएमओ डॉ योगेश्वर प्रसाद ने झंडी दिखाकर रवाना दिया. रैली में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया. रैली सदर अस्पताल से निकल कर करनडीह चौक तक गयी. इस दौरान रास्ते में मिलने वाले सभी लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान सिविल सर्जन ऑफिस व सदर अस्पताल के कई पदाधिकारी व कर्मचारियों के साथ एएनएम स्कूल के शिक्षक भी मौजूद थे.

विश्व जनसंख्या दिवस आज

गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >