Jamshedpur News : रेलवे आज डीबी रोड से हटायेगा अतिक्रमण, कई और अतिक्रमण चिन्हित

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे प्रशासन मंगलवार को जुगसलाई से बागबेड़ा जाने वाले डीबी रोड से अतिक्रमण हटायेगा. अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे प्रशासन मंगलवार को जुगसलाई से बागबेड़ा जाने वाले डीबी रोड से अतिक्रमण हटायेगा. अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाया जायेगा.

बताया जाता है कि उक्त एरिया में कई लोगों को पहले से नोटिस दिया गया था. इस नोटिस के आलोक में सभी को कहा गया था कि वे लोग खुद से अतिक्रमण हटा लें. कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाया है. जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसके बाद कई और स्थानों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. पूरे सप्ताह यह अभियान चलेगा, जिसकी शुरुआत डीबी रोड से होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >