Jamshedpur News : उलीडीह : राहुल राय व उसके साथियों ने रंगदारी नहीं देने पर मचाया उत्पात

Jamshedpur News : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-एक में शातिर बदमाश राहुल राय व उसके साथियों ने रंगदारी नहीं देने पर जमकर उत्पात मचाया.

हरवे हथियार से लैश होकर किया हंगामा

Jamshedpur News :

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-एक में शातिर बदमाश राहुल राय व उसके साथियों ने रंगदारी नहीं देने पर जमकर उत्पात मचाया. घटना छह अप्रैल की है. हरवे-हथियार से लैश होकर राहुल राय व उसके साथी शंकोसाई रोड नंबर-एक में प्रीतम कुमार के घर के सामने उत्पात मचाया. उनके गेट में हॉकी स्टिक व अन्य हरवे-हथियार से हमला और गाली-गलौज भी किया. प्रीतम कुमार की पत्नी सुमन कुमारी ने मामले की शिकायत उलीडीह थाना में की. सुमन कुमारी ने उलीडीह थाना में राहुल राय, विक्की साहु, आदित्य कुमार उर्फ आदि, जतिन प्रसाद, दीपक रजवार, सागर गुप्ता, रोहित राव, दुखु कुमार समेत पांच -छह अन्य के खिलाफ रंगदारी नहीं देने पर भय दिखाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने हॉकी स्टिक व डंडा जब्त की है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. वीडियों में राहुल राय व उसके साथियों द्वारा उत्पात मचाने की तस्वीर मिली है. तस्वीर में राहुल राय व उसके साथी चेहरे को ढ़ंक कर गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं. पुलिस के अनुसार राहुल राय शातिर बदमाश है. पूर्व में भी वह जेल जा चुका है. राहुल क्षेत्र में गिरोह तैयार कर रहा है. फिलहाल वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >