रघुवर दास ने क्यों कहा-झारखंड शर्मिंदा है? सीएम हेमंत सोरेन की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

Raghubar Das Hits Hemant Soren: भाजपा के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया कि इस जघन्य घटना को आखिर किसके इशारे पर दबाने की कोशिश हुई. यह भी कहा कि जब मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी जिलों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है.

Raghubar Das Hits Hemant Soren: गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल-दहला देने वाली घटना करार दिया है. उन्होंने कहा है कि इस घटना पर झारखंड शर्मिंदा है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास ने कहा है कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को किसके इशारे पर दबाने की कोशिश हो रही है. रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किये हैं.

आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में आदिवासी बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित – रघुवर दास

रघुवर दास ने सोमवार को कहा कि झारखंड एक बार फिर शर्मसार है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा बरहेट के सुंदरपहाड़ी क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता का दुर्भाग्य है कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में ही आदिवासी बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं. यह कोई पहली घटना नहीं है. पूरे राज्य में महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है. सरकार चुपचाप देख रही है.

रघुवर ने पूछा- किसके इशारे पर मामले को दबाने की कोशिश हुई

भाजपा के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया कि इस जघन्य घटना को आखिर किसके इशारे पर दबाने की कोशिश हुई. यह भी कहा कि जब मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी जिलों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रघुवर बोले- लगातार हो रहे हैं महिलाओं पर हमले

रघुवर दास ने झारखंड के अलग-अलग जिलों की हालिया घटनाओं का जिक्र भी किया. कहा कि बोकारो के ललपनिया में आदिवासी महिला से दुष्कर्म की कोशिश हुई. विरोध करने के बाद गांववालों ने उसे बचाया. साहिबगंज में रुबिका पहाड़िया की निर्मम हत्या हुई. पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि सिमडेगा, गुमला, गोड्डा, खूंटी और राजधानी रांची हर जगह महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म और उनकी हत्या की घटनाएं सामने आ रहीं हैं.

हेमंत सोरेन से मांग – फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई, पीड़िता को तुरंत मिले 4 लाख की आर्थिक सहायता

रघुवर दास ने सरकार से मांग की कि ऐसे मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और दोषियों को कठोरतम सजा मिले. उन्होंने पीड़िता को सीआरपीसी की धारा 357A और झारखंड पीड़ित सहायता योजना 2012 के तहत अविलंब 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समाज, राज्य और राष्ट्र की ताकत हैं. यदि वे ही सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरी व्यवस्था की विफलता है. मुख्यमंत्री मुंह खोलें और बतायें कि वे किसके दबाव में चुप हैं.

इसे भी पढ़ें

बिरसा मुंडा को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बिरसा के बलिदान और समर्पण देश को प्रेरित करते रहेंगे

Ranchi News : हिरासत में लिया गया सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाला युवक, सबसे मांगी माफी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >