Jamshedpur news.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 के विकसित भारत की संकल्पना का प्रतिबिंब है रेडिएंट झारखंड प्रदर्शनी. उक्त बातें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कही. यह प्रदर्शनी जमशेदपुर में पहली बार आयोजित हुआ. यहां युवा वर्ग के लिए जहां शिक्षा में नये कोर्स व विषय के साथ ही रोजगार के अवसर के साथ ही शिक्षा के लिए मिलने वाले लोन से संबंधित जानकारी मिलेगी. वहीं किसानों के लिए कृषि से संबंधित हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध है. सांसद श्री महतो ने कहा कि रेडिएंट झारखंड प्रदर्शनी केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलायी जा रही समस्त योजनाओं को प्रदर्शित करता है. इससे पूर्व सांसद ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. तत्पश्चात प्रदर्शनी में लगे सभी स्टॉल का एक-एक करके अवलोकन किया. प्रदर्शनी के पहले दिन विभिन्न कॉलेज व स्कूलों के लगभग 2500 विद्यार्थियों ने अवलोकन किया. वहीं कोल्हान के अलग-अलग क्षेत्रों से भी लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ श्रुती चौधरी ने गणेश वंदना नृत्य पेशकर किया. स्वागत भाषण मीतू पाल गुप्ता ने एवं धन्यवाद ज्ञापन विजुअल मिथ्स के संचालक वनिश गुप्ता ने किया, जबकि संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरवीएस कॉलेज के प्राचार्य आरके तिवारी, अरका जैन यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर डॉ एसएस रज्जी, राबिया इंस्टीट्यूट के चेयरमेन जावेद अख्तर, सीआइएसआर एनएमएल के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधरी, जीएसआइ के डिप्टी डायरेक्टर अरवौरी विश्वप्रिया, डीएफसीसीआइएल के असिस्टेंट जनरल मैनेजर लव शुक्ला, विजुअल मिथ्स की संचालिका मीतू पाल गुप्ता, ज्योतिका खुराना, विशाल मालिक, विनोद कुमार, संतोष पवार, अमीषा सक्सेना, आदिती सक्सेना, अनिशा यादव, मोहम्मद अफजल, दत्ता थोरे, किंजल गांधी ने महत्वपूर्ण योगदान किया.जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़प्रदर्शनी में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा लगाए गये स्टॉल पर डायनासोर के अंडे और पांच लाख वर्ष पुराना मानव जाति के शुरुआती अवशेष को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के झारखंड यूनिट के सहायक निदेशक अरवौरी विश्वप्रिया ने बताया कि पूरे देश में मिलने वाले खनिज का लगभग 40 प्रतिशत झारखंड में मिलता है. यहां सभी प्रकार के खनिज मिलते हैं. उन सभी खनिजों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
