Jamshedpur news. टाटा मोटर्स में नये वित्तीय वर्ष के स्वागत में हुई पूजा-अर्चना

नये वित्तीय वर्ष में अच्छी तरह से गाड़ियां बनने और पूर्ण रूपेण लाभकारी रहने की कामना

Jamshedpur news.

टाटा मोटर्स में नये वित्तीय वर्ष के वाहनों के निर्माण से पूर्व विभिन्न डिवीजनों में पूजा-अर्चना की गयी. सबसे पहले सुबह 10 बजे फ्रंट एक्सल क्षेत्र में पूजा की गयी. उसके उपरांत रियर एक्सल में और अंत मे एचबीटीएल प्रांगण में पूजा-अर्चना की गयी, ताकि नये वित्तीय वर्ष में अच्छी तरह से गाड़ियां बने और यह वित्तीय वर्ष पूर्ण रूपेण लाभकारी रहे. इस पूजा-अर्चना में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह और पूरे ऑफिस बियरर उपस्थित रहे. वहीं कंपनी के सभी वरीय पदाधिकारी एके दास, शुभाशीष दास, राजीव बंसल, गुलाम मंडल, डॉ पदन आदि लोग शामिल रहे. प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी शहर से बाहर होने के वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूजा-अर्चना का अवलोकन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >