Jamshedpur news. मानगो में कांग्रेस ने किया पानी व साफ-सफाई के लिए प्रदर्शन

क्षेत्र में पानी की कमी के कारण लोग डिमना डैम नहाने जा रहे हैं और हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे

Jamshedpur news.

मानगो क्षेत्र में पानी और साफ-सफाई की समस्या को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोहेल खान ने किया. प्रदर्शनकारियों ने मांग रखते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लोगों के घरों तक नल से जल उपलब्ध कराया जाये और क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारी जाये. सोहेल खान ने कहा कि क्षेत्र में पानी की कमी के कारण लोग डिमना डैम नहाने जा रहे हैं और हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं. तबस्सुम आरा ने कहा कि नगर निगम लोगों के घर तक पानी उपलब्ध कराने में सफल नहीं है, लेकिन पानी का बिल हर महीने लोगों के घर तक भेज दिया जाता है, जिसे हम विरोध कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >