Jamshedpur news. हलुदबनी बागानटोला के युवाओं ने शराब सेवन व अड्डेबाजी पर रोक लगायी

मैदान में शराब पीते पकड़े जाने पर व्यक्ति को दंडित किया जायेगा

Jamshedpur news.

परसुडीह हलुदबनी बागान टोला के युवकों ने नशा सेवन के बढ़ते मामले को रोकने के लिए पहल की है. जुवान अखड़ा के बैनर तले इन युवाओं ने अपने ही बस्ती से अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने निर्णय लिया है कि अब बस्ती के मैदान में किसी भी हाल में शराब का सेवन नहीं होने दिया जायेगा. इससे युवाओं और बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है. इसे देखते हुए युवाओं ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि अब मैदान में शराब पीते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति को दंडित किया जायेगा. इस अभियान का उद्देश्य बस्ती को नशामुक्त बनाना और आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ वातावरण देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >