सेनाध्यक्षों एवं शहीदों पर राजनीति बर्दाश्त नहीं : परिषद

परिषद के संस्थापक पेटी ऑफिसर वरुण कुमार ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में राजनीतिक दल जिस तरह राष्ट्र विरोधी बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं

जमशेदपुर.

भारतीय सेनाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पुंछ आतंकी हमले में शहीद जवानों पर राजनेताओं के बयान से पूरा सैन्य समाज आक्रोशित है. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उन राजनेताओं द्वारा दिये गये बयानों की कड़ी निंदा की है. परिषद के संस्थापक पेटी ऑफिसर वरुण कुमार ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में राजनीतिक दल जिस तरह राष्ट्र विरोधी बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, उसे भारतीय सेना के जवान कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते. संगठन के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष विनय यादव ने भी सेना को एक धर्म निरपेक्ष संस्थान बताते हुए कहा कि सेना सभी धर्म का सम्मान करती है और राष्ट्र धर्म को निभाती है. बिहार से राजद नेता तेजस्वी यादव, पप्पू यादव, कश्मीर से फारूक अब्दुल्ला एवं पंजाब के चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सैनिक की शहादत पर राजनीति कर विवादित बयान दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >