उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

फोटो- 30 एसएसपी उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बेहतर और बहादुरी का कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. एसएसपी ने सोमवार को मानगो ब्रिज से कूद कर आत्महत्या करने वाले युवक को बचाने वाले दो कांस्टेबल वसीम खान और वीरेंद्र नाथ कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इनके अलावे बागबेड़ा थाना प्रभारी पीसी सिन्हा, सिदगोड़ा थाना के सहायक अवर निरीक्षक दानियाल सांगा, साकची थाना क��� नीरज कुमार गुप्ता को कांड में त्वरित कार्रवाई करने के लिए सम्मानित किया गया. एसएसपी किशोर कौशल ने इस मौके पर बताया कि इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सभी पुलिसकर्मी को सम्मान दिया गया है. आगे भी इस तरह के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >