साकची : परिवार के साथ घूम रही नाबालिग को टेल्को के युवक ने किया अगवा, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

साकची मेन रोड वीटू के पास बुधवार की रात कार में सवार युवक ने परिवार के साथ घूम रही नाबालिग का अपहरण कर लिया. जबरन कार में नाबालिग को बैठा कर युवक फरार हो गया. घरवालों के शोर मचाने पर लोग जुट गये.

जमशेदपुर.

साकची मेन रोड वीटू के पास बुधवार की रात कार में सवार युवक ने परिवार के साथ घूम रही नाबालिग का अपहरण कर लिया. जबरन कार में नाबालिग को बैठा कर युवक फरार हो गया. घरवालों के शोर मचाने पर लोग जुट गये. सूचना मिलने पर साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार का पीछा किया. युवक कार लेकर गोलमुरी की ओर तेज रफ्तार में भागने लगा. इसी क्रम में कार ने रास्ते में कुछ वाहनों में भी टक्कर मारी. कार का पीछा कर रही साकची थाना की पुलिस ने टेल्को में घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया. उसके बाद नाबालिग को कार से बरामद किया तथा युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक रौशन सिंह टेल्को का रहने वाला है. जबकि नाबालिग बिरसानगर की रहने वाली है. दोनों एक दूसरे को जानते हैं.जानकारी के अनुसार नाबालिग अपनी मौसी व परिवार वालों के साथ साकची में कपड़े की खरीदारी करने पहुंची थी. इसी बीच साकची वी टू मॉल के पास अचानक युवक कार लेकर पहुंचा और नाबालिग को साथ ले जाने लगा. घरवालों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उनके बीच धक्का- मुक्की हुई. इस संबंध में नाबालिक के घरवालों ने साकची थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस के अनुसार बच्ची को बरामद कर लिया गया है. वहीं, अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >