परसुडीह : अभिषेक हत्याकांड में पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

परसुडीह : अभिषेक हत्याकांड के आरोपियों के लोकेशन का पुलिस को मिली जानकारी ,गिरफ्तारी जल्द

आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस कर रही छापेमारी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

परसुडीह के छोलागोड़ा के राशन दुकानदार अभिषेक हेंब्रम की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्यारोपी रौशन हेंब्रम व उसके साथी भोला के बारे में पुलिस ने पता लगा लिया है. पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले का उद्भेदन कर सकती है. हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कोई भी जानकारी देने से साफ इनकार कर रही है.

बता दें कि ग्राहक को लेकर अभिषेक और रौशन में विवाद हुआ था. हालांकि दोनों के बीच संपत्ति को लेकर भी विवाद की बात सामने आ रही है. दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं.

परिजनों व ग्रामीणों ने घेरा था थाना

बता दें कि अभिषेक के हत्यारोपी रौशन और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को अभिषेक के परिजन और ग्रामीणों ने परसुडीह थाना का घेराव किया था. इस दौरान डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकिर आलम ने परिजनों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था. गौरतलब है कि 14 नवंबर को अभिषेक हेंब्रम की हत्या गोली मार कर दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >