PM Modi Road Show: जमशेदपुर में बिष्टुपुर मेन रोड से गोपाल मैदान तक रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर में बिष्टुपुर मेन रोड से गोपाल मैदान तक रोड शो करेंगे. टाटानगर स्टेशन पर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद रोड शो की शुरुआत होगी.

PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार (15 सितंबर) को जमशेदपुर आ रहे हैं. करोड़ों की सौगातें देंगे. झारखंड के लिए 3 वंदे भारत एक्सप्रेस को टाटानगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी सुबह 10 बजे सोनारी हवाई अड्डे पर उतर जायेंगे.

इस रास्ते से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे पीएम मोदी

सोनारी हवाई अड्डा के पीछे के गेट से प्रधानमंत्री लिंक रोड होकर सोनारी-बिष्टुपुर मुख्य मार्ग होकर स्टेशन के लिए रवाना होंगे. सर्किट हाउस एरिया गोलचक्कर से होकर, गोपाल मैदान गोलचक्कर, डायगनल रोड, राम मंदिर, वोल्टास गोलचक्कर, जुगसलाई थाना, रंग कारखाना, स्टेशन अंडर ब्रिज होकर सीधे टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगे.

टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर 10 मिनट रुकेंगे प्रधानमंत्री

वहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 10 मिनट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के बाहर ग्रामीण विकास के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 20 मिनट ठहरेंगे. वहां से साढ़े 10 बजे वे बिष्टुपुर गोपाल मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे.

11 बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे गोपाल मैदान

गोपाल मैदान पहुंचने के पहले बिष्टुपुर वोल्टास गोलचक्कर से एक किलोमीटर का लंबा रोड शो करेंगे. पीएम का कारकेट राम मंदिर के सामने वाली सड़क से होता हुआ बिष्टुपुर थाना तक जायेगा. सवा 11 बजे वे गोपाल मैदान में प्रवेश करेंगे.

गोपाल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे मोदी

यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. लगभग साढ़े 12 बजे वे सोनारी हवाई अड्डे से रांची के लिए उड़ान भरेंगे. रांची में कुछ देर ठहरने के बाद प्रधानमंत्री गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना हो जायेंगे.

Also Read

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट पर सिविल डिफेंस की रहेगी तैनाती

Jamshedpur News : गोपाल मैदान में पीएम मोदी की इंट्री के लिए दीवार तोड़कर बनाया गया अलग से गेट

झारखंड में छह घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जमशेदपुर में आधे घंटे का रोड शो, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

Narendra Modi Gift: पीएम नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से देश को देंगे करोड़ों की सौगात, ऐसी है तैयारी

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >