Jamshedpur News : गोलमुरी : पेट्रोल पंपकर्मी पर 20 लाख रुपये गबन का आरोप, केस दर्ज

गोलमुरी स्थित ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप (एचपी) के संचालक बिष्टुपुर मेन रोड जी मेंशन निवासी जेहान पटेल ने गोलमुरी थाना में पंप के कर्मचारी घोड़ाबांधा निर्मल बिहार निवासी संजीव कुमार ओझा के खिलाफ 20 लाख रुपये गबन करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Jamshedpur News :

गोलमुरी स्थित ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप (एचपी) के संचालक बिष्टुपुर मेन रोड जी मेंशन निवासी जेहान पटेल ने गोलमुरी थाना में पंप के कर्मचारी घोड़ाबांधा निर्मल बिहार निवासी संजीव कुमार ओझा के खिलाफ 20 लाख रुपये गबन करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 के बीच का है.

जानकारी के अनुसार जेहान पटेल ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि संजीव कुमार ओझा द्वारा एचपी पे में खामी का फायदा उठाकर और जाली बिल बनाकर कंपनी का 20 लाख रुपये गबन कर लिया. कंपनी की ऑडिट में इसका खुलासा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >