Jamshedpur News : भालूबासा : बाइक से स्टंट कर रहे युवक को लोगों ने पीटा, साथी मौके से भागा

Jamshedpur News : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में बुधवार की शाम बाइक से स्टंट कर रहे एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई की.

Jamshedpur News :

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में बुधवार की शाम बाइक से स्टंट कर रहे एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई की. इस दौरान उसका साथी भाग निकला. गुस्साये लोगों के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक स्टंट कर रहे थे. जिसके कारण कई लोग दुर्घटना के शिकार होते-होते बचे.

इस बीच बाइक बेकाबू होकर गिर गया. जिसके बाद गुस्साये लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जबकि उसका साथी भाग निकला. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस युवक को पकड़ कर थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >