टाटानगर जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 5 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द व कई का बदला रूट

जमशेदपुर में 31 अगस्त से 5 सितंबर तक दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में बड़े पैमाने पर मेंटेनेंस और आधुनिकीकरण का काम चलेगा. इस कारण कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकासात्मक और मेंटेनेंस कार्यों को लेकर सोमवार, 31 अगस्त से 5 सितंबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है. इस दौरान इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग की ओर से मेंटेनेंस और आधुनिकीकरण के कार्य किये जायेंगे. इसका सीधा असर आद्रा मंडल से होकर गुजरने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा.

रेलवे ने इस अवधि में कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का फैसला लिया है. मंडल की अधिसूचना के अनुसार, 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर कुल चार जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी.

चार जोड़ी मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

रद्द होने वाली ट्रेनों में आसनसोल-आद्रा-आसनसोल, आद्रा-मिदनापुर-आद्रा, आद्रा-विष्णुपुर-आद्रा और आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल रूट की ट्रेनें शामिल हैं. इससे इन रूटों पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है.

टाटानगर MEMU का परिचालन भी प्रभावित

टाटानगर से आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए भी यह ब्लॉक परेशानी बढ़ाने वाला है. आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055-68056) को 31 अगस्त, 3 सितंबर और 5 सितंबर को आद्रा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जायेगा. इसी स्टेशन से ट्रेन को शॉर्ट ओरिजिनेट किया जायेगा. यानी इन तिथियों पर आद्रा से टाटानगर के बीच इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा.

इसके अलावा चक्रधरपुर, गोमो, बोकारो, हटिया और पुरुलिया रूट से जुड़ी कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के समय व परिचालन में भी अस्थायी बदलाव किये गये हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय ने संयुक्त रोलिंग ब्लॉक की कार्य योजना को मंजूरी दे दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >