यात्रीगण कृप्या ध्यान दें...टाटा से चलने वाली कई ट्रेनें आठ अक्तूबर तक रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट

Jamshedpur News : चक्रधरपुर रेल डिवीजन ने टाटानगर स्टेशन से अलग-अलग स्टेशन की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल डिवीजन के यात्रियों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है.

Jamshedpur News :

चक्रधरपुर रेल डिवीजन ने टाटानगर स्टेशन से अलग-अलग स्टेशन की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल डिवीजन के यात्रियों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है. चक्रधरपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत आदित्यपुर सहित अन्य स्टेशनों में विकासात्मक कार्य किये जा रहे हैं. इस कारण टाटा-बरकाकाना सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.

रद्द होने वाली ट्रेनें

– टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस (18601-18602) सात व आठ अक्तूबर.

– झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू पैसेंजर ( 08697/08698) सात-आठ अक्तूबर

– टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर (08151/08152) सात व आठ अक्तूबर

– टाटानगर-राउरकेला मेमू पैसेंजर (08145) सात व आठ अक्तूबर

– राउरकेला-टाटानगर मेमू पैसेंजर (08146) सात, आठ व नौ अक्तूबर

शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें

– आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू पैसेंजर (08173-08174) सात और आठ को पुरुलिया में अपनी यात्रा समाप्त कर वापस रवाना होगी. पुरुलिया-टाटा-पुरुलिया के बीच यह ट्रेन चलेगी.

– टाटानगर-आसनसोल-टाटानगर एक्सप्रेस ( 13511/13512) ट्रेन आठ अक्तूबर को पुरुलिया तक ही आयेगी. वहीं से आसनसोल लौट जाएगी.

– धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस (13301/13302) ट्रेन सात व आठ अक्तूबर को आद्रा तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौट जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >