यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... टाटा-हटिया समेत दो ट्रेनें डायवर्ट होकर चलेंगी

Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 18035 / 18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 24, 25, 26, 28 एवं 29 सितंबर काे आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी

Jamshedpur News :

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 18035 / 18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 24, 25, 26, 28 एवं 29 सितंबर काे आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. इस ट्रेन का आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा. इधर रांची रेल मंडल के मुरी-इलू रेल खंड पर विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 08195 टाटानगर-हटिया मेमू पैसेंजर 24 सितंबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला व मुरी होकर चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >