परसुडीह : बर्तन विक्रेता को युवकों ने पकड़ा, पुलिस पहुंची

परसुडीह : बर्तन विक्रेता को युवकों ने पकड़ा, पुलिस पहुंची

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

परसुडीह थानांतर्गत सलगाझुड़ी रेलवे फाटक के पास एक बर्तन विक्रेता के साथ बस्ती के कुछ युवकों ने बाहरी बता कर उसके साथ उलझ गये. युवकों ने उसे पकड़ कर उसकी पिटाई भी कर दी. सूचना मिलने के बाद परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. उसके बाद बर्तन विक्रेता को थाना लेकर आयी. यहां पुलिस ने उसकी छानबीन की. पुलिस ने बताया कि बर्तन विक्रेता का नाम मिठू शेख है. वह मुर्सिदाबाद के शमशेरगंज का रहना वाला है. पुलिस ने मिठू का आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज की जांच की. उसके बाद पूछताछ करने के बाद उसे थाना से छोड़ दिया गया. पुलिस ने बताया कि मिठू बर्तन खरीद-बिक्री का काम फेरी लगा कर करता था. मुर्सिदाबाद का होने के कारण कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर उससे पूछताछ कर रहे थे. मामला को शांत कर लिया गया है. इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >