परसुडीह : होटल का छप्पर काट कर नकद की चोरी

परसुडीह : होटल का छप्पर काट कर नकर की चोरी

फोटो- 21 परसुडीह चोरी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत बामनगोड़ा स्थित बलराम होटल के छत का छप्पर काट कर अज्ञात चोरों ने 12 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन एवं 2000 रुपये के सिक्के चोरी कर ले गये. इस संबंध में दुकानदार राजकुमार ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. परसुडीह थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. दुकानदार राजकुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8.30 बजे वह हर दिन की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे. गुरुवार की सुबह करीब 6.15 बजे जब वह होटल खोलने के लिए आये तो देखा कि होटल का पूरा सामान बिखरा हुआ है.होटल के गल्ला से रुपये और सिक्का और मोबाइल फोन भी गायब है. छानबीन के दौरान पता चला कि चोर गिरोह छप्पर काट कर दुकान में प्रवेश किया है. उसके बाद चोरी कर मौके से फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >