Jamshedpur News : पंचायतों व नगर निकायों में पदाधिकारियों ने जांची योजनाओं की जमीनी हकीकत, दिये निर्देश

Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों में गुरुवार को सरकारी योजनाओं के निरीक्षण का सघन अभियान चलाया गया.

नोडल अफसरों ने जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों का किया दौरा

Jamshedpur News :

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों में गुरुवार को सरकारी योजनाओं के निरीक्षण का सघन अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान के तहत नामित नोडल पदाधिकारियों ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का दौरा कर जनहित की सेवाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी. जमशेदपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन की टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आयी.

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गहन जांच

अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, प्रज्ञा केंद्रों और जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों का निरीक्षण किया. जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) क्षेत्र में उप निर्वाचन पदाधिकारी, मानगो नगर निगम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में डीटीओ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत में स्थापना उप समाहर्ता ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. पदाधिकारियों ने पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांची.

समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) धालभूम ने बोड़ाम के बेल्डीह, जबकि अन्य अधिकारियों ने पोटका, मुसाबनी, घाटशिला और बहरागोड़ा के आवंटित पंचायतों में निरीक्षण किया. उपायुक्त ने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां या समस्याएं मिली हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पीडीएस दुकानों से राशन, स्कूलों में पढ़ाई और स्वास्थ्य केंद्रों में दवा जैसी मूलभूत सुविधाएं आम नागरिकों को सुगमता से मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >