Jamshedpur news. सुंदर पृथ्वी विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ टेल्को में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन

Jamshedpur news.

गोपबंधु विद्यापीठ हाई स्कूल टेल्को में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया. स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था. इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर, बैनर, कविता एवं विचार प्रस्तुति के माध्यम से पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया.

उसके साथ ही विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए हमारी सुंदर पृथ्वी विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं सभी विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं रचनात्मक सोच का विकास होता है. इस दौरान मंजू कुमारी, चितरंजन मोहंती, सुभाष चंद्र नायक, लक्ष्मीकांत गिरी, नेकी श्वेता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >