Jamshedpur News. एक साल से पहले ही रेलवे ओवरब्रिज की लाइटें हो गयीं बंद, कोई मेंटनेंस नहीं, जुगसलाई नगर परिषद ने साधी चुप्पी

जुगसलाई नगर परिषद की ओर से यहां 110 स्ट्रीट लाइट लगायी गयी थी

Jamshedpur News.

जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज की सारी लाइटें करीब एक साल के पहले ही बंद हो गयी है. मात्र कुछ लाइटें सिर्फ टिमटिमाती रहती हैं. यह आम यात्रियों के लिए ही मुश्किल पैदा कर रहा है. इस मामले को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई जुगसलाई नगर परिषद की ओर से नहीं की गयी है. परिषद की ओर से चुप्पी साध ली गयी है. कोई मेंटेनेंस का काम ही नहीं हो पाया है.

करीब 1.2 किलोमीटर लंबे इस ओवरब्रिज का उद्घाटन जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था. रेलवे की ओर से इस ओवरब्रिज को तैयार किया गया था. इसमें पहले तो लाइट की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन बाद में जुगसलाई नगर परिषद की ओर से यहां 110 स्ट्रीट लाइट लगायी गयी. जुगसलाई से लेकर बिष्टुपुर छोर तक लाइट लगायी गयी. करीब एक साल भी पूरा भी नहीं हुआ कि लाइटें बंद हो गयी. जानकारी के अनुसार जुगसलाई काफी चहल-पहल वाला एरिया है और एक बिजनेस इलाका भी माना जाता है. रोजाना हजारों लोग इससे सफर करते हैं, लेकिन अंधेरे में असुरक्षित यात्रा करने को लोग बेबस हो चुके हैं. जुगसलाई के आसपास के इलाके के लोगों का कहना है कि कई बार उनकी ओर से शिकायतें की गयी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >