करीम सिटी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
वक्ताओं ने मातृ भाषा की महत्ता पर डाला प्रकाश
Jamshedpur News :
करीम सिटी कॉलेज साकची की साहित्यिक तथा सांस्कृतिक संस्था स्पार्क (सोसाइटी फाॅर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर) तथा आइक्यूएसी द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रेयाज ने की. इस दौरान हिंदी, उर्दू, बांग्ला, ओड़िया व अंग्रेजी जैसी भाषाओं के प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ फिरोज आलम, प्रो मोहम्मद ईसा, डॉ बीएन त्रिपाठी, डॉ अनुपम मिश्रा तथा डॉ बसुधरा राय ने विभिन्न भाषाओं तथा मातृ भाषा की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये.इस अवसर पर इपशिदा अंकित, उम्मे हबीबा, सुशांत तथा आयशा फिरदौस ने अलग-अलग भाषाओं में प्रसिद्ध कवियों की कविताएं प्रस्तुत की. इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ मो. रेयाज ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का उद्देश्य अपनी मातृ भाषाओं की सुरक्षा करना तथा उन्हें बढ़ावा देना है, क्योंकि इन्हीं मातृ भाषाओं में ही हमारी संस्कृति विराजमान होती है. इस मौके पर कॉलेज के सचिव डॉ मोहम्मद जकरिया, स्पार्क के को-ऑर्डिनेटर डॉ यहिया इब्राहिम, डॉ इफ्तिखार नबी, डॉ फिरोज इब्राहिम, अद्रिजा मलिक, प्रो. एके दास, डॉ इंद्रसेन सिंह, डॉ कौसर तसनीम, डॉ तूफैल अहमद तथा मेजर डॉ फखरुद्दीन अहमद के अलावा कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
