Jamshedpur news. मंईयां सम्मान योजना : ओटीपी जा रहा पुराने बीडीओ के पास, नहीं हो रहा लॉगइन

जमशेदपुर अंचल कार्यालय में लॉगइन खुला, प्रखंड कार्यालय में खुलने के आस में लाभुक

Jamshedpur news.

जमशेदपुर अंचल कार्यालय में करीब एक महीने बाद बुधवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लॉगइन खुला, जहां से महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की जानकारी दी गयी. वहीं दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय का लॉगइन इस कारण नहीं हो पा रहा है, क्याेंकि उसका ओटीपी पुराने बीडीओ डॉ सुधा वर्मा के मोबाइल फोन पर जा रहा है. यहां नये बीडीओ सुमित प्रकाश के आने के बाद भी लॉगइन को अपडेट नहीं किया गया है. इस कारण यहां से महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है.

मंईयां सम्मान योजना का नया आवेदन लेना बंद

जमशेदपुर अंचल कार्यालय में शहरी क्षेत्र की महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही. वे अपना आधार कार्ड लेकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ले रहे थीं. वहीं अंचल कार्यालय के कर्मचारी ने बताया कि फिलहाल नया आवेदन लेना बंद कर दिया गया है. वहीं जिन महिलाओं ने पूर्व में आवेदन जमा किया था, उनका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं व आवेदन जमा हो गया है या नहीं आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है. महिलाओं की भीड़ को देखते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

पंचायत की महिलाओं को कुछ जानकारी नहीं मिल रहा

इधर पंचायत की महिलाओं को बिना कुछ जानकारी प्राप्त किये ही बैरंग ही प्रखंड कार्यालय से लौटना पड़ रहा है. बुधवार को प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में महिलाएं आवेदन के बारे में जानकारी मांग रही थीं. वहीं बीडीओ कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष के कर्मचारी महिलाओं को यह कहकर वापस लौटा रहे थे कि लॉगइन नहीं खुल रहा है. वे एक सप्ताह बाद पुन: आकर जानकारी लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >