Jamshedpur News : बागबेड़ा : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Jamshedpur News : बागबेड़ा थानांतर्गत रोड नंबर-5 में जीजा के श्राद्धकर्म में आये असीत कुमार चटर्जी (55) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

जीजा के श्राद्ध में शामिल होने धनबाद से आये थे असीत कुमार चटर्जी

Jamshedpur News :

बागबेड़ा थानांतर्गत रोड नंबर-5 में जीजा के श्राद्धकर्म में आये असीत कुमार चटर्जी (55) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें टीएमएच लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना मंगलवार देर शाम की है. घटना के बाद असीत के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. असीत कुमार चटर्जी मूल रूप से धनबाद के गाेविंदपुर के रहने वाले थे.

जानकारी के अनुसार असीत की बहन बागबेड़ा कॉलोनी में रहती है. वह अपने जीजा नारायण चंद्र मुखर्जी के श्राद्ध में शामिल होने के लिए 29 मार्च को जमशेदपुर आये थे. मंगलवार को नहाने के बाद वह जैसे ही कपड़ा को सुखाने के लिए रेलिंग पर डाले, करंट की चपेट में आ गये. जिससे जोरदार झटका लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. टीएमएच में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए धनबाद ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >