Jsca school league : नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल की टीम सात विकेट से जीती

को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में गुरुवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल की टीम ने आरके मिशन बिष्टुपुर को सात विकेट से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में गुरुवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल की टीम ने आरके मिशन बिष्टुपुर को सात विकेट से हराया. आरके मिशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में दस विकेट पर 72 रन बनाए. देवरॉय बोस ने 26 रनों की पारी खेली. नरभेराम की ओर से शिवम मंडल ने 3/3 विकेट, राजदीप रॉय ने 2/3 विकेट लिये. जवाब में नरभेराम की टीम 6 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर मैच जीत लिया. किशोर कुमार ने 39 रनों की पारी खेली. आरके मिशन के देवरॉय बोस व युवराज सिंह ने एक-एक विकेट लिया. शिवम मंडल प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >