Naval tata hockey academy : नवल टाटा हॉकी एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) के खिलाड़ियों ने रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया.

जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) के खिलाड़ियों ने रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया. नवल टाटा हॉकी एकेडमी के खिलाड़ियों ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. झारखंड की टीम में नवल टाटा हॉकी एकेडमी के कुल आठ कैडेट्स शामिल थे. इसमें नवीन केरकेट्टा, दिलबर बारला, दानियाल सोय, सिमोन बोदरा, सेम मुंडा, भीमसेन किस्कू, जुनुल पूर्ती और जयमसीह टुट का नाम शामिल है. फाइनल मुकाबले में ओडिशा के खिलाफ टीम झारखंड को हार मिली. नवल टाटा हॉकी एकेडमी के खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार टीम वर्क और स्किल का नजारा पेश किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >