Jamshedpur news. कन्वाइ चालकों के मामले में 11 मार्च को डीसी न्यायालय में पक्ष रखने का आदेश

ज्ञान सागर प्रसाद के नेतृत्व में चालकों ने डीसी अनन्य मित्तल से मुलाकात की

Jamshedpur news.

कन्वाइ चालकों के वेतन सहित अन्य मामलों का डीसी न्यायालय में 11 मार्च को सुनवाई होगी. आंदोलनरत कन्वाइ नेता ज्ञान सागर प्रसाद को डीसी न्यायालय में अपना पक्ष स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से 11 मार्च को दोपहर साढ़े तीन बजे उपस्थित होकर रखने को कहा गया है. ज्ञान सागर प्रसाद ने 24 घंटे काम लेने के बाद भी उचित मजदूरी का भुगतान नहीं करने, मान्यता रद्द यूनियन की ओर से कन्वाइ व्यवस्था का संचालन करने व बोनस का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है. मंगलवार को ज्ञान सागर प्रसाद के नेतृत्व में चालकों ने डीसी अनन्य मित्तल से मुलाकात की. लोकसभा व विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी कराने के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने पर सभी ने पहले डीसी को बधाई दी. इस मौके पर ज्ञान सागर प्रसाद, विनोद कुमार सिंह, वीरेंद्र पाठक, त्रिलोचन सिंह, जयप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >