Jamshedpur News : टेक्नीशियन बदलने से एमजीएम में ऑपरेशन प्रभावित
एमजीएम अस्पताल में ऑर्थो और सर्जरी विभाग के टेक्नीशियनों के स्थानांतरण से ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं. विभागाध्यक्षों ने अधीक्षक को पत्र देकर संबंधित टेक्नीशियनों को उनके मूल विभाग में वापस भेजने का अनुरोध किया है.
नये टेक्नीशियनों को मशीनों को संचालित करने में हो रही परेशानी
विभागाध्यक्षों ने अधीक्षक से संबंधित टेक्नीशियनों को उनके मूल विभाग में वापस भेजने का किया अनुरोध
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल में ऑर्थो और सर्जरी विभाग के टेक्नीशियनों के स्थानांतरण से ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं. विभागाध्यक्षों ने अधीक्षक को पत्र देकर संबंधित टेक्नीशियनों को उनके मूल विभाग में वापस भेजने का अनुरोध किया है.डॉक्टरों के अनुसार, ऑर्थो विभाग में तैनात नये टेक्नीशियन को सी-आर्म मशीन संचालित करने का पर्याप्त अनुभव नहीं है, जबकि सर्जरी विभाग में नियुक्त टेक्नीशियन लेप्रोस्कोपी मशीन चलाने में दक्ष नहीं है. इससे ऑपरेशन के दौरान परेशानी हो रही है और मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.डॉक्टरों ने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन पांच से छह ऑपरेशन होते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर तीन से चार रह गयी है. मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच यह स्थिति चिंता का विषय बन गयी है.
एसी खराब होने से बढ़ी परेशानी
अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और कई वार्डों में एसी लंबे समय से बंद है. डॉक्टरों का कहना है कि ओटी में गर्मी और उमस के बीच ऑपरेशन करना मुश्किल हो रहा है. बीच-बीच में पानी की समस्या भी सामने आ रही है. अस्पताल प्रबंधन ने कुछ स्थानों पर स्टैंड फैन लगाये हैं, लेकिन इससे पर्याप्त राहत नहीं मिल रही है. सबसे अधिक परेशानी ऑपरेशन थिएटर में हो रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.