अचानक महंगा हुआ प्याज... जमशेदपुर में 50 रुपये किलो पहुंचा भाव,आखिर क्या है वजह?

जमशेदपुर में प्याज की कीमत में अचानक उछाल आया है, खुदरा बाजार में यह ₹50 प्रति किलो तक पहुंच गया है. पिछले हफ्ते ₹25-30 में बिक रहा प्याज क्यों हुआ महंगा? जानिए वजह.

जमशेदपुर: जमशेदपुर मंडी में प्याज की कीमतों में अचानक आये उछाल ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. शहर के खुदरा बाजार में प्याज का भाव बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. महज एक सप्ताह पहले यही प्याज 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था. कीमतों में इस तेज बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण परसुडीह स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति (मंडी) में प्याज की आवक में भारी कमी बतायी जा रही है.

मंडी में रोज 400 टन से घटकर 50 टन रह गयी आवक

शहर में प्याज की मुख्य आपूर्ति महाराष्ट्र के नासिक और आसपास के क्षेत्रों से होती है. सामान्य दिनों में जमशेदपुर मंडी में प्रतिदिन करीब 7 से 8 गाड़ियां यानी लगभग 400 टन प्याज पहुंचता था. लेकिन वर्तमान में आवक घटकर महज दो ट्रक यानी करीब 50 टन रह गयी है.

आवक में इतनी बड़ी गिरावट का सीधा असर थोक बाजार पर पड़ा है. जमशेदपुर मंडी में प्याज का थोक भाव 44 से 45 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. इसके बाद खुदरा कारोबारी अपना मुनाफा जोड़कर प्याज करीब 50 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं.

नासिक से ही महंगा मिल रहा प्याज

प्याज की कीमत बढ़ने की एक बड़ी वजह नासिक मंडी में थोक भाव का बढ़ना भी है. व्यापारियों के अनुसार, नासिक मंडी में प्याज का थोक भाव फिलहाल 35 से 38 रुपये प्रति किलो है. वहां से जमशेदपुर तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत 44 से 45 रुपये प्रति किलो हो जा रही है. इसके बाद खुदरा बाजार में यही प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच रहा है.

पुराना स्टॉक खत्म

व्यापारियों के अनुसार, अगस्त और सितंबर के दौरान पुराने रबी प्याज का स्टॉक धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है. वहीं, नयी खरीफ फसल की आवक शुरू होने में अभी समय है. इस बार नासिक क्षेत्र में खरीफ प्याज की बुआई में देरी ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है.

नासिक मंडी में बढ़े थोक भाव, स्थानीय मंडियों में प्याज की सीमित आवक और नयी खरीफ फसल की आवक में देरी जैसे कई कारणों से जमशेदपुर के बाजार में प्याज की कीमत अचानक तेजी से बढ़ी है.

आवक सामान्य होने तक राहत की उम्मीद कम

थोक विक्रेता अनिल मंडल के अनुसार, नासिक मंडी में प्याज का थोक भाव 35 से 38 रुपये प्रति किलो है, जो जमशेदपुर मंडी पहुंचते-पहुंचते 44 से 45 रुपये प्रति किलो हो जाता है. खुदरा कारोबारी मुनाफा जोड़कर इसे 50 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक प्याज की आवक प्रभावित रहेगी, तब तक कीमतों से राहत मिलना मुश्किल है. फिलहाल यह स्थिति कितने दिनों तक बनी रहेगी, इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता.

प्याज की कीमत से राहत मिलना मुश्किल है: थोक विक्रेता

साकची मंडी के थोक विक्रेता अनिल मंडल कहते है "नासिक मंडी में प्याज का थोक भाव 35 से 38 रुपये प्रति किलो है, जो जमशेदपुर मंडी तक पहुंचते-पहुंचते 44-45 रुपये प्रति किलो हो जाता है. इसके बाद खुदरा कारोबारी अपना मुनाफा जोड़कर इसे 50 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं. जब तक आवक प्रभावित रहेगी, तब तक प्याज की कीमत से राहत मिलना मुश्किल है. यह स्थिति कितने दिनों तक रहेगी, अभी फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >