Jamshedpur news. एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत, पौधे लगा रक्षा करने की ली शपथ

500 से अधिक पौधे लगाये गये, जिसमें आम, अमरूद, नीम, पीपल और गुलमोहर के थे

Jamshedpur news.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेएनएसी की ओर से एक पेड़ मां के नाम विशेष पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया. इस पहल के माध्यम से महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण को मातृ-श्रद्धा से जोड़ा और अपनी माताओं के नाम पर फलदार एवं छायादार पौधे रोपे. कार्यक्रम का आयोजन शहर के विभिन्न पार्कों, विद्यालय, सामुदायिक भवनों और मुख्य सड़कों के किनारे पौधरोपण के साथ हुआ. कुल 500 से अधिक पौधे लगाये गये. जिसमें आम, अमरूद, नीम, पीपल और गुलमोहर प्रमुख थे. इस पहल के अंतर्गत सभी लगाये गये पौधे की देखरेख की शपथ ली गयी. पेड़ की देखरेख महिला समूह करेगी और हर तीन माह पर ‘ग्रीन रिपोर्ट कार्ड’ तैयार किया जायेगा. इस दौरान महिलाओं ने एक पेड़ मां के नाम शपथ ली और बच्चियों ने हरियाली ही हमारी मां की असली छाया पर चित्रकला प्रदर्शनी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >