कपाली: तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरायी, एक की मौत, दो घायल

सड़क हादसा में एक की मौत, दो घायल

फोटो है::::: वरीय संवाददाता, जमशेदपुर कपाली थाना से कुछ दूरी पर पॉलीथीन मैदान के पास रविवार को तेज रफ्तार से चल रही बाइक बेकाबू होकर एक घर की दीवार से टकरा गयी. इस घटना में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था. जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी. हादसे के बाद तीनों सड़क पर तड़प रहे थे. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी की पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने मो. सद्दाम को मृत घोषित कर दिया. मो. सद्दाम कपाली मिल्लतनगर का रहने वाला है. जबकि मो. इमरान और मो. अरबाज को गंभीर चोर लगी है. उनका इलाज चल रहा है. मो. ईमरान और मो. अरबाज कपाली डैमडूबी के रहने वाले हैं. हादसे के बाद तीनों के घरवाले ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था. पुलिस ने मो. सद्दाम के शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के शीतगृह में रख दिया है. सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा. एक सप्ताह में 7 की मौत, 14 घायल हाल के दिनों में शहर व आसपास हुये सड़क हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है. जबकि कई लोग घायल हुये हैं. पिछले एक सप्ताह में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 14 लोग घायल हो गये हैं. तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हो रहा है. बावजूद लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करते हैं. हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर पर चोट लगने से कई लोगों की मौत हो रही है. हाल में हुये सड़क हादसे 9 जून : कपाली में बाइक दीवार से टकरायी,एक की मौत, दो घायल 7 जून: बिष्टुपुर में दो बाइक में टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल देवघर में ट्रक से धक्का लगने से बाइक सवार महिला की मौत आरवीएस स्कूल के पास कार की टक्कर से दो महिला घायल बोड़ाम में दो सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल 6 जून : सोनारी मरीन ड्राइव में ट्रक से टकरायी ट्रेलर, चालक घायल 5 जून :- पारडीह में 407 ट्रक और बाइक में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल 4 जून: कार और बाइक में टक्कर, दो घायल 3 जून : स्कूटी से गिरने से बुजुर्ग घायल, इलाज के दौरान मौत 2 जून :- ट्रेलर से धक्का लगने से एक की मौत, एक घायल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >