बोड़ाम : दो सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

दो सड़क हादसा में एक की मौत, एक घायल

(फोटो है)

जमशेदपुर.

बोड़ाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दो अलग- अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक बोड़ाम के पोखरिया में दो बाइक की टक्कर में सुरेश महतो (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने सुरेश महतो को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया है. घटना की सूचना मिलने पर परिजन टीएमएच पहुंचे. सुरेश की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी.

दूसरी ओर , बोड़ाम थाना अंतर्गत रगमागोड़ा में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार ने राहगीर भीम गोप (45 वर्ष) को धक्का मार दिया. घायल भीम गोप को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. भीम गोप के सिर में चोट लगी है. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस कार का पता लगाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >