Jamshedpur News : सप्ताह में एक दिन सभी शिक्षक पैदल आयेंगे कॉलेज, जानिये और क्या-क्या लिये गये निर्णय

करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. मौसमी पॉल की अध्यक्षता में हुई.

एलबीएसएम कॉलेज में शिक्षक संघ की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

Jamshedpur News :

करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. मौसमी पॉल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महाविद्यालय के शैक्षणिक, सामाजिक व पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा कई अहम निर्णय लिये गये. संघ ने सर्वसम्मति से तय किया कि शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद व संस्थान के विकास के लिए अब हर माह नियमित रूप से बैठक की जायेगी. पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा बचत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए शिक्षकों ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है.

इसके तहत सप्ताह में एक दिन सभी शिक्षक पैदल, साइकिल अथवा कारपूल के माध्यम से महाविद्यालय पहुंचेंगे. इसके अतिरिक्त भारतीय संस्कृति व परंपराओं के सम्मान में सप्ताह में एक दिन सभी शिक्षक भारतीय पारंपरिक परिधान में कॉलेज आयेंगे. शिक्षकों व उनके परिवारों के सामाजिक व मानवीय सहयोग के लिए एक वेलफेयर सोसाइटी (कल्याण समिति) के गठन का भी फैसला लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव, प्रो. अरविंद प्रसाद पंडित, प्रो. संतोष राम तथा डॉ. सुष्मिता धारा व अन्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >