Jamshedpur News : शिकायत पर शिक्षा विभाग की टीम ने एसकेपीएस का किया निरीक्षण, स्कूल कैंपस में मिला किताब-कॉपी का भंडार
Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल का गुरुवार को जिला शिक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. विभाग को यह शिकायत मिली थी कि स्कूल कैंपस में किताब-कॉपी की बिक्री की जा रही है.
By RAJESH SINGH | Updated at :
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल का गुरुवार को जिला शिक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. विभाग को यह शिकायत मिली थी कि स्कूल कैंपस में किताब-कॉपी की बिक्री की जा रही है. साथ ही अभिभावकों को वहीं से किताब-कॉपी लेने को बाध्य किया जा रहा है. इसके बाद दो सदस्यीय टीम ने कैंपस का निरीक्षण किया. इस दौरान पाया कि कैंपस में किताब-कॉपी का भंडार रखा हुआ है. अभिभावकों वहीं से दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे के बीच किताब खरीदने के लिए आने को कहा गया था. टीम ने बताया कि नियमानुसार कैंपस में कॉपी-किताब बेची जा सकती है, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को बाध्य नहीं किया जा सकता है कि वे वहीं से किताब-कॉपी, यूनिफॉर्म या फिर अन्य सामाग्री की खरीदारी करें. टीम ने स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों से बातचीत की. साथ ही पिछले तीन वर्षों में किताबों और उनके चैप्टर में किये गये बदलाव की जानकारी स्कूल से लिखित रूप में मांगी है. बताया कि विभाग की ओर से जल्द ही एक एडवाइजरी जारी की जायेगी.