Jamshedpur news. राजस्थान सेवा सदन में बच्चों के लिए खुला एनआइसीयू

आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क मेडिकल कैंप समेत एम्बुलेंस सेवाओं का विस्तार होगा

Jamshedpur news.

राजस्थान सेवा सदन जुगसलाई में नवनिर्मित एनआइसीयू व दो वीआइपी रूम का उद्घाटन श्याम सुंदर खेमानी, रतनलाल अग्रवाल व अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. उसके बाद अतिथियों ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को मिल सुविधा की जानकारी ली. अस्पताल में एनआइसीयू का निर्माण सूरज लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने सीएसआर फंड के तहत किया है. इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा.

इस समय अस्पताल में मरीजों को डायलिसिस, आइसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, वातानुकूलित मरीज व डॉक्टर विश्राम कक्ष, प्री- एवं पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ ही आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस सेवाओं का विस्तार,अधिक उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की योजना की सुविधा दी जायेगी.

इस दौरान मुरलीधर केडिया, दिलीप गोयल, जगदीश खंडेलवाल, मनीष केडिया, मंटूलाल अग्रवाल, दीपक रामुका, डॉ ईश्वर मित्तल, रामगोपाल केडिया, विश्वनाथ शर्मा, राजेश रिंगासिया, नवीन अग्रवाल, दीपक खेमानी, अनिल मोहनका, चंद्रकांत जटकिया, सुनील बरगोडिया, सावरलाल शर्मा, शंकर सोनी, डॉ प्रीतपाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >