Jamshedpur News : खड़गपुर मंडल में एनआइ वर्क होगा, 12 से 16 तक ये ट्रेनें चलेंगी देरी से
Copied link
Jamshedpur News : चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
यात्रा से पहले ट्रेनों की जानकारी लेकर घर से निकलें यात्री
एनटीइएस ऐप या रेलवे पूछताछ नंबर 139 पर मिलेगी जानकारी
Jamshedpur News :
चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. खड़गपुर मंडल के रुपसा यार्ड में 12 से 16 मई के बीच नॉन इंटरलॉकिंग (एनआइ) कार्य किया जाना है. इस कारण नीलांचल एक्सप्रेस और दो राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से चलेगी. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की सटीक स्थिति की जानकारी एनटीइएस ऐप या रेलवे पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से अवश्य ले लें.
कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके तहत आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 12 मई को आनंद विहार से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट (1.5 घंटे) की देरी से रवाना होगी. भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 14 और 15 मई को भुवनेश्वर स्टेशन से अपने तय समय से 1 घंटे विलंब से खुलेगी. नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 16 मई को नयी दिल्ली स्टेशन से अपने निर्धारित समय के स्थान पर 2 घंटे लेट से प्रस्थान करेगी. इस कारण ये ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल और टाटानगर स्टेशन पर भी घंटों देरी से पहुंचेंगी.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.