Jamshedpur News : टाटानगर में नया कोचिंग टर्मिनल और पांड्रासाली-कांड्रा के बीच चौथी-पांचवीं रेल लाइन सर्वे को मंजूरी

Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल क्षेत्र में रेल मंत्रालय ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) को मंजूरी दे दी है.

डीपीआर तैयार करने के लिए 1.812 करोड़ रुपये मंजूर

42 किमी लंबी नयी लाइन से बढ़ेगी रेल क्षमता

राजखरसावां और सीनी को बाइपास करेगी नई लाइन

टर्मिनल बनने से ट्रेनों का टर्नअराउंड टाइम घटेगा

Jamshedpur News :

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल क्षेत्र में रेल मंत्रालय ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) को मंजूरी दे दी है. इसमें टाटानगर के पास नया कोचिंग टर्मिनल और पांड्रासाली–कांड्रा के बीच चौथी व पांचवीं रेल लाइन का निर्माण शामिल है. दोनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कुल 1.812 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं. पांड्रासाली-कांड्रा के बीच प्रस्तावित 42 किलोमीटर लंबी अतिरिक्त रेल लाइन के सर्वे पर 1.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह लाइन राजखरसावां और सीनी को बाइपास करते हुए बनायी जायेगी, जिससे इस व्यस्त रेलखंड पर क्षमता बढ़ेगी और भीड़भाड़ कम होगी. इससे यात्री व मालगाड़ियों का संचालन अधिक सुगम होने की उम्मीद है.

वहीं, टाटानगर के पास प्रस्तावित कोचिंग टर्मिनल पर 55.20 लाख रुपये खर्च होंगे. इसे सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जायेगा, जहां ट्रेनों का संचालन, ठहराव और रखरखाव किया जायेगा. इससे ट्रेनों का टर्नअराउंड टाइम कम होगा और समयबद्धता में सुधार आयेगा. इन परियोजनाओं के लागू होने से रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >