Jamshedpur News : जनजातीय विकास योजनाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं : डीसी
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कल्याण विभाग एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आइटीडीए) द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई.
डीसी ने की कल्याण विभाग व आइटीडीए विभाग की समीक्षा, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर
Jamshedpur News :
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कल्याण विभाग एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आइटीडीए) द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विशेष चर्चा की गयी. डीसी ने निर्देश दिया कि जनजातीय बहुल क्षेत्रों और विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) तक सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचना चाहिए. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, सड़क संपर्क, बहुद्देशीय भवन, छात्रावास निर्माण, ग्रामीण आवास, नल-जल और विद्युतीकरण जैसे बुनियादी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मूल उद्देश्य जनजातीय समुदायों का सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण करना है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी.
छात्रों और जरूरतमंदों को मिले लाभ
बैठक में छात्र कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर जोर देते हुए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की स्थिति जांची गयी. साथ ही, बिरसा आवास योजना, सामुदायिक सरना-मसना स्थलों के संरक्षण, कब्रिस्तान घेराबंदी और वनाधिकार पट्टा वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी नागेंद्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.