नवल टाटा हॉकी एकेडमी व रांची की टीम फाइनल में

जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) और रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड स्टेट जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी है.

जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) और रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड स्टेट जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी है. बुधवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में नवल टाटा हॉकी एकेडमी की टीम ने सिमडेगा को शूट आउट में मात दी. दोनों टीमें निर्धारित समय तक 2-2 गोल की बराबरी पर रही. इसके बाद मैच का फैसला शूट आउट से हुआ. जहां, मेजबान एनटीएचए की टीम विजेता रही. इस मैच में सिमडेगा के प्रिंस साहू बेस्ट प्लेयर बने. एक अन्य सेमीफाइनल में रांची की टीम ने खूंटी को 7-2 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. प्रेमजीत टोपने बेस्ट प्लेयर बने. फाइनल मैच गुरुवार को एनटीएएचए व रांची के बीच होगा. मौके पर सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मंजीत सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी फिरोज खान व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >