जमशेदपुर: रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी में 6-12 जुलाई तक नेशनल अंडर-9 चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के 19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. जिसमें से छह खिलाड़ी जमशेदपुर के थे. जमशेदपुर के इंटरनेशनल ऑर्बिटर जयंत कुमार भुइयां को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने डिप्टी चीफ ऑर्बिटर नियुक्त किया था. प्रतियोगिता में जमशेदपुर के रियान रोहल गोल्लापल्ली ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 6 अंक हासिल किए. वहीं, ऋत्विक खटुआ और रिद्धान गोयल ने 4.5-4.5 अंक और अथर्व अडेसरा ने 2 अंक बटोरे. बालिकाओं के वर्ग में जमशेदपुर की टी निहारिका ने शानदार 5.5 अंक और अनिशा कुमारी ने 5.0 अंक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया.
अंडर-9 जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में रेयान ने छह व निहारिका ने 5.5 अंक अर्जित किये
रांची में आयोजित नेशनल अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में जमशेदपुर के रेयान और निहारिका समेत कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है।

chess | Prabhat Khabar Network