Jamshedpur news. अमर बाउरी के लिए सांसद विद्युत के नेतृत्व में शहर के कार्यकर्ताओं ने किया प्रचार

चंदनक्यारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं अमर बाउरी

चंदनक्यारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं अमर बाउरी

Jamshedpur

news.

चंदनक्यारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी के लिए जमशेदपुर से गये पार्टी नेताओं ने टुमकुटांड टोला में डोर-टू-डोर प्रचार किया. इससे पहले सांसद विद्युत वरण महतो ने पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय कुमार महतो से चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की. सांसद से मार्गदर्शन पाकर जमशेदपुर के नेताओं ने अमर बाउरी के लिए समर्थन जुटाने में जुट गये. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता को बताया कि हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता त्रस्त है. उन्होंने अमर बाउरी और भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर जोर दिया. कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी. प्रचार अभियान में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, सनातन उत्सव समिति के संरक्षक चिंटू सिंह, भाजयुमो के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद, कुलदीप सिंह, हर्ष अग्रवाल, राहुल दुर्गे और रोहित पुरोहित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >