जमशेदपुर में खुला 'मदरहुड अस्पताल', राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन

लौहनगरी जमशेदपुर में एक नया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, मदरहुड, खुला है. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इसका उद्घाटन किया. यह अस्पताल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखता है.

वरीय संवाददाता जमशेदपुर

लौहनगरी जमशेदपुर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से साकची (न्यू बाराद्वारी, जनता कॉलेज रोड) स्थित मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया . कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार और एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा मौजूद थे .अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ. प्रिया वर्मा एवं पार्टनर शांति मिश्रा ने सभी अतिथियों को पौधे और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया.

अस्पताल में क्या-क्या सुविधाएं हैं खास?

  • बच्चों और बड़ों के लिए अलग आईसीयू: क्रिटिकल मरीजों के लिए माइंड्रे वेंटिलेटर वाला आधुनिक आईसीयू बना है.
  • ऑटोमैटिक लेबर बेड: डिलीवरी को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए ऑटोमैटिक बेड वाला खास लेबर रूम तैयार किया गया है.
  • लैप्रोस्कोपी से सर्जरी: कार्ल स्टोर्ज़ कंपनी की एडवांस लैप्रोस्कोपी मशीन से बिना ज्यादा चीर-फाड़ के सर्जरी की सुविधा है.
  • हर बेड पर मॉनिटरिंग: अस्पताल में भर्ती मरीज की सेहत पर चौबीसों घंटे नज़र रखने के लिए हर बेड पर मॉनिटर लगाया गया है.
  • जांच की आधुनिक सुविधाएं: यहां हिस्टेरोस्कोपी और दिल की जांच के लिए 12-चैनल ईसीजी जैसी कई जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं.

शहरों जैसी सुविधा अब अपने शहर में

अस्पताल की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. प्रिया वर्मा ने कहा कि उनका मकसद मरीजों को नई तकनीक के साथ-साथ बेहतर और सुरक्षित इलाज देना है. वहीं, अस्पताल की पार्टनर शांति मिश्रा ने कहा कि अब जमशेदपुर और आसपास के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों में भागना नहीं पड़ेगा. यहां मरीजों को बिल्कुल नया और आरामदायक माहौल मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >