मॉर्निंग स्टार व पार्क्स इंडिया की टीमों ने दर्ज की जीत

मॉर्निंग स्टार व पार्क्स इंडिया की टीमों ने दर्ज की जीत

जमशेदपुर. टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार से जेएसए क्वालिफाइंग फुटबॉल लीग की शुरुआत हुई. दिन के पहले मैच में मॉर्निंग स्टार मतलाडीह की टीम ने जेजेसी अहरगुट्टू को 3-0 से मात दी. मॉर्निंग स्टार के जयसिंह सोय, सूरज सोरेन और जुगल तीयू ने एक-एक गोल किया. दिन के अन्य मैच में पार्क्स इंडिया की टीम ने एसएसआरएफसी को 2-0 से हराया. पार्क्स इंडिया की जीत के हीरो सालखन मांझी रहे. उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के सातवें व 70 2 वें मिनट में दो गोल किये. शुक्रवार को टिनप्लेट मैदान में दो मैच खेले जायेंगे. ग्रुप-ए के एक मैच में अरुणा समिति (जूनियर) का सामना मरंगा बुरु मार्शल ग्वाटा से होगा. ग्रुप-बी के मैच में रेबल एफसी का सामना कूल बाबा एफसी होगा. पहला मैच सुबह आठ बजे से खेला जायेगा. दूसरा मैच शाम चार बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >