Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में सर्दी-बुखार के ज्यादा पहुंच रहे मरीज

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में सोमवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर में मरीजों की लंबी लाइन देखी गयी. वहीं सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन ओपीडी में देखने को मिली.

Jamshedpur News :

एमजीएम अस्पताल में सोमवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर में मरीजों की लंबी लाइन देखी गयी. वहीं सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन ओपीडी में देखने को मिली. मेडिसिन में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सोमवार को 200 से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे थे. जिसमें अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर आये थे.

डॉक्टरों के अनुसार बदल रहे मौसम के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है. सोमवार को अस्पताल के सभी ओपीडी को मिलाकर लगभग 1200 लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे थे. जबकि कई विभाग के ओपीडी एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बने नये अस्पताल में चल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >