मानगो : छुट्टी के दिन स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने सड़कों पर उतरे निगमकर्मी

अवकाश के दिन सन्नाटा रहने वाले मानगो निगम कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी रविवार को धूप और सड़कों के बीच रोड लाइट दुरुस्त करते नजर आये.

मेयर सुधा की पहल : पायल सिनेमा-पारडीह मार्ग में अंधेरे से मिलेगी मुक्ति

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला. आमतौर पर अवकाश के दिन सन्नाटा रहने वाले मानगो निगम कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी रविवार को धूप और सड़कों के बीच रोड लाइट दुरुस्त करते नजर आये. मौका था मानगो पायल सिनेमा से लेकर पारडीह चौक तक की खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का. जिसे मेयर सुधा गुप्ता की सीधी दखल के बाद मिशन मोड में शुरू किया गया. पिछले कई दिनों से पायल सिनेमा से पारडीह के बीच कई जगहों पर अंधेरा पसरा हुआ था. स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने इसकी शिकायत मेयर सुधा गुप्ता से की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर ने तत्काल नगर निगम के अधिकारियों को तलब किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक पूरी सड़क रोशन नहीं हो जाती, तब तक काम रुकना नहीं चाहिए. मेयर की पहल और उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर निगम की काम में जुटी. निगम कर्मियों ने रविवार देर शाम तक बंद लाइटों को चालू करने का प्रयास किया.

लाइटों को जलाने के लिए कैटनेरी केबल का निगम ने लिया सहारा

मानगो पायल सिनेमा से लेकर पारडीह चौक तक डिवाइडर के ऊपर सीरिज लाइट पोल लगे हैं. जिनके तार पूर्व में अंडरग्राउंड किये गये थे. जमीन के भीतर तार खराब होने की वजह से फॉल्ट ढूंढने में दिक्कत आ रही थी. इसका समाधान निकालते हुए अब दो पोल के बीच कैटनेरी केबल बिछाकर लाइटों को वैकल्पिक रूप से चालू किया जा रहा है. पायल सिनेमा से पारडीह चौक के बीच कुल लगभग 138 पोल हैं. जिनमें 276 रोड लाइटें लगी हुई हैं.

वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए पोल

लाइटें खराब होने का एक बड़ा कारण वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त पोल है. कुछ दिनों पूर्व मानगो गुरुद्वारा के पास एक अज्ञात वाहन ने पोल में जोरदार टक्कर मार दी थी. वहीं अपना मार्ट रोड नंबर-15 के पास भी एक बिजली पोल क्षतिग्रस्त पाया गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल के साथ-साथ पूरी लाइट यूनिट ही ध्वस्त हो गयी. इसके अलावा कई पोल पुराने होने के कारण भी तकनीकी समस्या पैदा कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >