सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को मिली विधायक की मदद, निजी खर्च से उपलब्ध कराये गद्दे, जर्सी व तिरपाल

पोटका विधायक संजीव सरदार ने शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने निजी खर्च से गद्दे, जर्सी और तिरपाल उपलब्ध कराए. जानिए पूरी खबर.

जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं ने जनता दरबार में पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं. अभ्यर्थियों ने विधायक को बताया कि पोटका प्रखंड के चाकड़ी स्थित डी दांडी मैदान में रामगढ़, किसानडीह, चाकड़ी, रादुड़, कोपे, कुलडीहा, पोड़ाहातु, हारीडीह, मगुवासाई, कीताडीह और सारसे समेत आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों युवक-युवतियां प्रतिदिन अभ्यास करने आते हैं.

ये सभी युवा होमगार्ड, कक्षपाल एवं अन्य सरकारी नौकरियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी करते हैं. मैदान में ऊंची कूद और अन्य अभ्यासों के लिए उचित संसाधन नहीं थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक संजीव सरदार ने तुरंत अपने निजी स्तर से जर्सी, तिरपाल और गद्दे उपलब्ध कराये, ताकि युवाओं को तैयारी में सुविधा मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >