डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए विधायक निधि से कचरा वाहन देने की हुई मांग

जमशेदपुर के बागबेड़ा और कीताडीह में कचरा उठाव के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक संजीव सरदार से विधायक निधि से कचरा वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है.

जमशेदपुर के बागबेड़ा और कीताडीह क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की.

प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवासीय कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपकर विधायक निधि से कचरा वाहन उपलब्ध कराने की मांग की. इस पर विधायक संजीव सरदार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जनहित में कचरा उठाव मुद्दे पर शीघ्र आवश्यक पहल की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में मुखिया मनोज मुर्मू, मुखिया जोबा मार्डी, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर, संजय महतो, सीताराम कुशवाहा समेत अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >