Jamshedpur news.बदमाशों ने शराब दुकानदार को मारी गोली, डेढ़ लाख लूटकर बाइक से भागे

घटना को अंजाम देने के बाद कुछ अपराधी बाइक लेकर सीमावर्ती पोटका क्षेत्र की ओर भाग गये

Jamshedpur news. रायरंगपुर.

गोरुमहिषानी बाजार में दोपहर के व्यस्त समय के दौरान एक शराब दुकानदार को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया तथा लगभग 1.5 लाख रुपये लूटकर बाइक पर भाग गये.

जानकारी के अनुसार गोरुमहिसानी थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर विदेशी शराब की दुकान है. मंगलवार को दिन के करीब 12 बजे दो बाइकों पर सवार करीब पांच बदमाश विदेशी शराब की दुकान पर पहुंचे और और एक राउंड गोली चलायी. इसके बाद तीन बदमाश बंदूक की नोक पर शराब की दुकान में घुस गये बदमाशों ने दुकान में घुसकर अंदर बैठे शराब दुकान के मालिक सब्यसाची मोहंती पर दूसरा राउंड गोली चला दी. गोली उनकी जांघ में लगी. इसके बाद बदमाशों ने दुकान के अंदर कैश काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. बाद में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सब्यसाची मोहंती को गोरुमहिसानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया. गोली उसकी जांघ में लगी थी. वहां चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें बारीपदा मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी और लूटपाट के बाद दो बदमाश दौड़कर फरार हो गये. वहीं तीन अन्य बदमाशों ने अपनी पल्सर बाइक छोड़ दी और पिस्टल की नोक पर एक अन्य व्यक्ति की बाइक लेकर सीमावर्ती पोटका क्षेत्र की ओर भाग गये. सूचना मिलने के बाद रायरंगपुर एसडीपीओ और गोरुमहिसानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी. पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >